बच्चे का मुण्डन संस्कार क्यों कराया जाता है ? – WHY IS THE CHILD’S SHAVING CEREMONY DONE?

मुण्डन संस्कार को चूड़ाकरण संस्कार या चौलकर्म भी कहते है जिसका अर्थ है—वह संस्कार जिसमें बालक को चूड़ा अर्थात् शिखा दी जाए ।


बच्चे का मुण्डन संस्कार कराने के पीछे हमारे ऋषि-मुनियों की बहुत गहरी सोच थी । माता के गर्भ से आए सिर के बाल अपवित्रमाने गये हैं । इनके मुण्डन का उद्देश्य बालक की अपवित्रता को दूर कर उसे अन्य संस्कारों (वेदारम्भ, यज्ञ आदि) के योग्य बनाना है क्योंकि मुण्डन करते हुए यह कहा जाता है कि इसका सिर पवित्र हो, यह दीर्घजीवी हो। अत: यह बालक के स्वास्थ्य व शरीर के लिए नया संस्कार है।


दूसरी बात गर्भ के बाल झड़ते रहते हैं जिससे शिशु के तेज की वृद्धि नहीं हो पाती है । इन केशों को मुंडवा कर शिखा रखी जाती है । कहीं-कहीं पर पहले मुण्डन में नहीं वरन् दूसरी बार के मुण्डन में शिखा छोड़ते हैं । शिखा से आयु और तेज की वृद्धि होती है । मुण्डन बालिकाओं का भी होता है, किन्तु उनकी शिखा नहीं छोड़ी जाती है ।


Read More:- बच्चे का मुण्डन संस्कार क्यों कराया जाता है ? – WHY IS THE MUNDAN CEREMONY DONE?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अयोध्या का धार्मिक महात्म्य – RELIGIOUS SIGNIFICANCE OF AYODHYA

पतितपावनी सरयू नदी का पौराणिक महत्त्व – ABOUT SARYU RIVER